मतदान के लिए प्रेरित करना राष्ट्र धर्म
संत कबीर नगर :
लोकतंत्र में स्वच्छ सरकार चुनने के लिए उम्दा जनप्रतिनिधि का चयन आवश्यक है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। संकल्प के साथ मताधिकार प्रयोग करना तथा औरों को प्रेरित करना राष्ट्र धर्म है। श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि के चयन के लिए सबको वोट डालकर देश का भाग्य विधाता बनना चाहिए। यही नहीं मतदान जाति-पात, क्षेत्रवाद, भाषावाद से परे होकर करना समय की जरूरत है। इसी में सभी का हित सुरक्षित है। मतदान का अधिकार सबसे बढ़ा हथियार है। वोट की कीमत को खुद समझते हुए औरों को समझाने की आवश्यकता है। विकास के साथ देश हित में कार्य करने वाले दल को समर्थन देने की जरूरत है। आइए हम संकल्प लें कि समाज के बेहतरी के लिए अच्छे प्रत्याशी को चुने। ऐसी सरकार बनाएं जो सच्चाई, ईमानदारी के रास्ते चलने में समर्थ हो। विश्व में भारत को एक संयुक्त राष्ट्र के रुप में उभारने का कार्य करे।
मेजर भागी प्रसाद
सेवानिवृत्त शिक्षक एवं
राष्ट्रपति से सम्मानित
एचआर इंटर कालेज, खलीलाबाद