मुख्यमंत्री का होर्डिंग फाड़ने में दी तहरीर
सम्भल : कोतवाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री का होर्डिंग फाड़ने में तहरीर दी गई है। नगर के चन्दौसी चौर
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:51 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:51 AM (IST)
सम्भल : कोतवाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री का होर्डिंग फाड़ने में तहरीर दी गई है। नगर के चन्दौसी चौराहे पर लगे प्रदेश के मुख्यमंत्री के होर्डिंग को फाड़ने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात को शरारती तत्वों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के होर्डिंग को फाड़ दिया जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सुरेन्द्र शर्मा का कहना है कि शरारती तत्वों द्वारा केवल मुख्यमंत्री के होर्डिंग को ही निशाना बनाया गया जबकि वहां पर लगे अन्य राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स सुरक्षित हैं। होर्डिंग फाड़ने के मामले में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें