नवोदय की बदहाल पड़ी है सड़क
बबराला। जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर (गुन्नौर) की सड़क काफी समय से बदहाल पड़ी है। लेकिन इसको बनवाया नह
बबराला। जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर (गुन्नौर) की सड़क काफी समय से बदहाल पड़ी है। लेकिन इसको बनवाया नहीं जा रहा है। जिसके कारण विद्यालय को जाने वाले वाहन गढ्डों में फंस जाते है। विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने डीएम से सड़क सही कराने की मांग की है।
गुन्नौर-गुन्नौर सड़क से जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर को पड़ी सड़क टूट कर गढ्डा युक्त हो गई है। मार्ग पर मिंट्टी जमने से मार्ग में दल दल मिंट्टी की बन गई है। जिससे चार पहिया व दो पहिया वाहन उसमें फंस जाते हैं। अभिभावक अपने बच्चों से मिलने विद्यालय आते है तो रिक्शा वाले उन्हें मार्ग की बदहाली के चलने ले जाने से मना कर देते हैं। वाहन भी उनके फंस जाते हैं। शिक्षक भी इससे परेशान है। प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि रास्ता खराब हो गया है। मिंट्टी की दलदल से वाहन फंस रहे हैं। आवागमन का साधन अवरुद्ध हो गया है। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। लेकिन सड़क नहीं बन पा रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी से मिलकर समस्या समाधान करने की मांग करेंगे। शिक्षिका अंजनी सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण होना चाहिए ताकि हमें व अन्य लोगों को परेशान न हो। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है यहां गंदगी गलत है। सड़क बनने से ही गंदगी दूर हो सकेगी।