नगरायुक्त को गिनाई समस्याएं
सहारनपुर : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नरेश धीमान व रोहित घई के नेतृत्व में नगरायु
सहारनपुर : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नरेश धीमान व रोहित घई के नेतृत्व में नगरायुक्त से मिले व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने महानगर की समस्याएं गिनाते हुए निदान की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बरसात होने के बाद से महानगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसे रोग फैलने की आशंका है। इसकी रोकथाम को नगर में फा¨गग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि महानगर की सड़कों की हालत बेहद खस्ता है तथा बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे हो रहे है। पथ प्रकाश व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे रात में अप्रिय घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जाम हुई सीवर लाइनों की समस्या का निदान कराने की मांग भी की। इस दौरान राजेश गुलाटी आशू निरंकारी, मतीश्वर चानना, संजीव कक्कड़, योगेश गोयल, संदीप ठकराल, सुनील शर्मा, शेखर ठकराल, आशु गांधी, विकास ठकराल, अनिल धारिया, विरेंद्र बहल, सौरभ बब्बर आदि मौजूद रहे।