तीज रानी व महारानी का खिताब पाकर झूमी महिलाएं
सहारनपुर: विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में तीज रानी व महारानी खिताब से महिलाओं
सहारनपुर: विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में तीज रानी व महारानी खिताब से महिलाओं को नवाजा गया। मनोरंजन गेम्स में सभी ने उत्साह से भाग लिया।
जैन बाग के क्षमण साधना केंद्र में श्री दिगंबर जैन महिला पंचान समिति द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में शशि जैन व चारू जैन द्वारा तंबोला खिलाया गया। कड़े मुकाबले में वीना जैन को तीज महारानी व प्रीति जैन को तीज रानी का खिताब दिया गया। अध्यक्ष रेणु जैन, महामंत्री अनिता जैन, शशि जैन, मीना जैन, विजय लक्ष्मी जैन, हेमलता जैन, अमिता जैन थे। अंबाला रोड़ स्थित एक सभागार में जैन मिलन वैशाली द्वारा आयोजित तीज मिलन कार्यकम में रूचि जैन को ताज पहनाया गया। मधु जैन को विक्रम सारा भाई जैन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन, राजीव जैन, अभय जैन, अविनाश जैन, रतनेश जैन, मनोज जैन, सरिता जैन, चेतना, रजनी जैन, विभूति, निधि जैन थे। सेंट मेरीज इंगलिश पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा गायत्री, संजना, अनस, इलमा, सानिया, जैबा, गुलिस्ता, मंतशा ने सुंदर मेंहदी लगाई। प्रधानाचार्य समरीन फातमा, मनीषा पालीवाल, रूचि धीमान, अलका धीमान, आशा भारद्वाज थे।