नागरिक सुरक्षा कोर ने किया कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत
सरसावा : नागरिक सुरक्षा कोर का स्थापना दिवस मनाते संगठन में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया
सरसावा : नागरिक सुरक्षा कोर का स्थापना दिवस मनाते संगठन में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
अंबाला रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर डिप्टी कंट्रोलर जयकुमार तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन पर विस्तार से प्रकाश डालते बताया कि यह संगठन आपातकालीन समय पर अपना योगदान दे समाज सेवा राष्ट्र सेवा करता है। उन्होंने गत वर्ष संगठन के द्वारा किए गए समाज सेवी व राष्ट्र सेवा के सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते अपेक्षा जताई कि इस संगठन के लोग इसी तरह अपना योगदान दे संगठन की गरिमा को बनाये रखेंगे। उन्होंने बताया कि आठ दिसम्बर को कस्बे मे पर्यावरण जागरुकता व नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक रैली का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें जिले के प्रशानिक अधिकारी भी शामिल होंगे। इस मौके पर उन्होंने गत वर्ष में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चीफ वार्डन स. अवतार ¨सह ने संगठन के गत वर्षो मे किये गये साहसिक, समाजिक व राष्ट्रहित कार्यो का विस्तार से ब्योरा दे कहा कि संगठन के लोग इसी तरह कार्य के प्रति लग्नशील रहेंगे। इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन देश बंधु शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश गुप्ता, अनुराग जैन, डीके चौधरी, रजा जैदी, अवनीश काम्बोज, रविन्द्र कुमार, आशा रानी, प्रेमकुमार, आशु सुखीजा आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।