पटाखा के गोदाम में लगी आग
सहारनपुर : पटाखे के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने थोड़ी देर में आग पर काबू
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:10 PM (IST)
सहारनपुर : पटाखे के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंबाला रोड स्थित चोपड़ा फायर वर्क्स के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड को फोन कर तुरंत ही दमकल वाहन को बुलवा लिया। सीएफएसओ तेजपाल ¨सह ने बताया कि आग को तुरंत ही बुझा लिया गया। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें