भागवत कथा को बैंडबाजों संग निकाली कलशयात्रा
सहारनपुर: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के शुभारंभ पर भव्य मंगलकलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे ध
सहारनपुर: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के शुभारंभ पर भव्य मंगलकलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे। जलकलश शिरोधार्य कर महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। मार्ग में कई स्थानों पर कलशयात्रा का स्वागत किया गया।
रविवार को आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर से श्री बांके बिहारी प्रचार समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के शुभारंभ पर मंगलकलश यात्रा आरंभ हुई। जलकलश शिरोधार्य कर चल रही महिलाओं के साथ नृत्य करते राधा-कृष्ण की झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी थी। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे। कई स्थानों पर कलशयात्रा का स्वागत किया गया। क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होती हुई कलशयात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पं.अनिल कौदंड, पं.अतुल गोस्वामी, रजनीश मित्तल, संजय चड्ढ़ा थे। उधर रानी बाजार स्थित मंदिर धौलाकुंआ से श्री सनातन धर्म हितैषी मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर मुख्य बाजारों से बैँडबाजों के साथ कलशयात्रा निकाली गई। रथ में पं.धर्मेन्द्र दीक्षित शास्त्री विराजमान थे। कई स्थानों पर कलशयात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन में प्रधान मनोज शर्मा, मंत्री सचिन मैत्रेय, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, निशात शर्मा, सुशील जैन, अमित कौशिक, नीरज सारस्वती, अनिल कुमार, सुनील शर्मा, अनिल सक्सेना थे।