28 साल बाद प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार : हसन
देवबंद : कांग्रेस जिला महासचिव मजाहिर हसन ने कहा कि 28 सालों बाद कांग्रेस मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश
देवबंद : कांग्रेस जिला महासचिव मजाहिर हसन ने कहा कि 28 सालों बाद कांग्रेस मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भायला रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में हसन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार बेगुनाह लोगों की हत्याएं करा रही है। गुजरात में दलितों को सरेआम पीटा जा रहा है। प्रदेश की सपा सरकार भी हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। वर्तमान में भाजपा, सपा व बसपा को जनता नकार कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस देश को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कांग्रेस ही चला सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता राव मशकूर अली व संचालन राहत खलील ने किया। लईक अंसारी, सेठ कुलदीप कुमार, शमशाद जंग, मोहम्मद हनीफ, शमीम दाऊदी, अथर उस्मानी, गयूर, फारुख गाड़ा, आरिफ अंसारी व रमेश चंद मौजूद रहे।