अब बर्दाश्त नहीं करेंगे उत्पीड़न : सांसद
सहारनपुर : देवबंद के मंदिर प्रकरण को लेकर भाजपा ने 31 जुलाई को देवबंद में महापंचायत बुलाई है। भाजपा
सहारनपुर : देवबंद के मंदिर प्रकरण को लेकर भाजपा ने 31 जुलाई को देवबंद में महापंचायत बुलाई है। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि अब और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत में आने की स्वीकृति दे दी है।
देवबंद मंदिर प्रकरण को लेकर भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि देवबंद के मंदिर पर जो हमला हुआ है वह मात्र एक मंदिर पर नहीं, अपितु हमारे मान-सम्मान, आस्था व विश्वास पर हुआ है। शांति के दुश्मन जिस प्रकार हमारे आराध्य देवों की मूर्तियों को खंडित कर रहे हैं वह सपा शासन में वर्ग विशेष को छूट देने का परिणाम है। कहा कि समाज विरोधी तत्वों व तुष्टीकरण में लिप्त समाजवादी शासन प्रशासन को यह बता देना चाहते हैं कि उनके लिए धर्म की रक्षा से बडा कोई धर्म नहीं है। देवबंद व जिले में शांति सदभाव बना रहे इसकी जिम्मेदारी समाजवादी शासन प्रशासन की है। इसलिए मंदिर पर हमला करने वाले सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगाई जाए। नहीं तो 31 जुलाई को देवबंद में होने वाली महापंचायत में जो भीड़ आएगी वह निर्णायक साबित होगी, क्यों कि अब और अधिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मंदिर पर हमले का शांतिपूर्ण विरोध करने वाले लोगों पर ही देवबंद पुलिस का झूठे मुकदमों में फंसाना अत्यंत शर्मनाक है। कहा कि महापंचायत की तैयारी के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई गई है। महापंचायत के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भी जानकारी दे दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आने की सहमति भी दे दी।