अमित शाह के मेरठ सम्मेलन को लेकर भाजपाइयों में दिखा उत्साह
देवबंद (सहारनपुर) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को मेरठ में हुए सम्मेलन को लेकर भ
देवबंद (सहारनपुर) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को मेरठ में हुए सम्मेलन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह नजर आया। गुरुवार सुबह नगर के काफी संख्या में भाजपाइयों ने बसों द्वारा मेरठ में होने वाले सम्मेलन के लिए कूच किया। रवाना होने से पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता रणदीप पुंडीर, जिला महामंत्री डा. महेंद्र सैनी, नितिन गुप्ता व विपिन भारतीय ने कहा कि भाजपा केवल विकास के एजेंडे पर राजनीति करती है। मोदी सरकार ने न केवल देश में विकास की गंगा बहाने का काम किया, बल्कि दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा करने का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने हमेशा पार्टी को चमकाने का काम किया है। कहा कि भाजपा की जनहित नीतियों के कारण प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की होगी। नगराध्यक्ष गजराज ¨सह राणा, मनीष त्यागी, महिला नगराध्यक्ष रजनी शर्मा, चौ. राजपाल ¨सह ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। कहा कि आगामी चुनाव में जनता सपा व बसपा को नकार भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में भाजपा को गद्दी सौंपने का काम करेगी। कहा कि अमित शाह की बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन भाजपा को प्रदेश में और अधिक ऊर्जावान बनाएगा। इस मौके पर सनोज चौधरी, वैभव गर्ग, अनिरुद्ध त्यागी, उपेंद्र ¨सह, राकेश गांगुली, संदीप शर्मा एड., मांगेराम सैनी, सुधीर पुंडीर व चरण ¨सह कौरवा मौजूद रहे।