खेतों में शुरू हुई धान की रोपाई
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : भयंकर गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बारिश क
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:24 PM (IST)
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : भयंकर गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बारिश के बाद निकली धूप ने पुन गर्मी बढ़ा दी है। उधर, बारिश होते ही क्षेत्र में धान की पौध की रोपाई शुरू हो गई है।
मंगलवार सुबह आई बारिश से काफी राहत मिली, लेकिन कुछ समय बाद धूप निकलने पर पुन गर्मी ने अपना रंग दिखाया। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौटी पर जितनी बारिश किसानों को चाहिए थी। उतनी नहीं हुई, लेकिन यह बारिश कई फसलों के लिये लाभ दायक साबित होगी। बारिश होते ही क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो गई। जगह जगह खेतों में धान की रोपाई होती देखी गई। कई जगह बारिश के लिये पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें