प्रधान डाकघर के गेट पर टावर लगवाने का विरोध
सहारनपुर : प्रधान डाकघर के गेट पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। सीनियर पोस्ट मास्टर के
सहारनपुर : प्रधान डाकघर के गेट पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। सीनियर पोस्ट मास्टर के बाद अब आल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन ग्रुप-सी ने टावर का कड़ा विरोध किया।
सीनियर पोस्ट मास्टर मनजीत जे. सिंह ने नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला को भेजे पत्र में कहा है कि प्रधान डाकघर के गेट के पास रिलायंस जियो इंफोकोम ने टावर लगवाने के लिए बड़ा गड्ढा खोदा है। उप नगर आयुक्त के पत्र के अनुसार टावर के स्थान को निकट प्रधान डाकघर रोड साइड कार्नर की अनुमति दी गई है। टावर कार्नर पर न लगाकर डाकघर के मेन गेट के पास लगाया जा रहा है जो आपत्तिजनक व अनाधिकृत है। उन्होंने तत्काल टावर का निर्माण रुकवाने का अनुरोध किया।
उधर, इस बारे में आल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन ग्रुप-सी के सचिव राजेश कुमार ने भी नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि गड्ढे के कारण डाकघर में प्रवेश का रास्ता बाधित होकर लेटर बाक्स से डाक निकालना दूभर हो गया है। उन्होंने टावर का निर्माण तत्काल रोके जाने की मांग की।