माता-पिता की सेवा का फल बेहतर : सुधीर शर्मा
गंगोह (सहारनपुर) : श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मे
गंगोह (सहारनपुर) : श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रीराम जन्म व श्रीकृष्णा जन्मोत्सव कथा का वर्णन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत की।
शनिवार को कथा वाचक पंडित सुधीर शर्मा ने श्रीकृष्णा व श्रीराम जन्म का मनोहारी वृतान्त सुनाया। भक्तों ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किये, भगवान को झूला झुलाया व नाच-गाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया। कथा वाचक ने बताया कि इस संसार में मां-बाप से बढ़कर कुछ भी नही है, यादि व्यक्ति अपने मां-बाप की सेवा करता है तो उसे निश्चित ही सब तीर्थो का फल प्राप्त करता है। अगर कोई मां-बाप को परेशान करता है तो उसे इस पाप का फल भी अवश्य भोगना पड़ता है। मां-बाप ही भगवान हैं और भगवान मानकर हमें उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने धर्म प्रचार प्रसार को आवश्यक बताया। इससे पूर्व कथा का प्रारम्भ से विपिन बंसल ने पूजन की। ऊषा मेहता, अंजु मेहता, कविता, बबीता, मनीशा, मीनू, उर्मिला, सुमन, शिवानी, सोनिया, संजीव गर्ग, छोटन, अमन, प्रिंस व मोनू आदि कथा में रहे।