Move to Jagran APP

इंजीनियर बनना है वैभव का लक्ष्य

सहारनपुर : आइएससी 12वीं में जिले में टॉपर रहे वैभव नायर का लक्ष्य आइआइटी से इंजीनियर बनकर देश सेवा क

By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 11:32 PM (IST)
इंजीनियर बनना है वैभव का लक्ष्य

सहारनपुर : आइएससी 12वीं में जिले में टॉपर रहे वैभव नायर का लक्ष्य आइआइटी से इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। जेईई मेंस में सफलता के बाद अब वह एडवांस परीक्षा की तैयारी में जी-जान से जुटा है। सहारनपुर पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र वैभव नायर ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनय विहार निवासी जय कुमार नायर-बबीता नायर के होनहार पुत्र वैभव को इस सफलता का पूरा अंदाजा था। उसका कहना है कि इसके लिए दिन में 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। तैयारी के दौरान वह बड़ी बहन दीपिका से मार्गदर्शन लेता था। उसके मार्गदर्शन में ही उसने यह सफलता प्राप्त की है।

loksabha election banner

कनिका ने मम्मी-पापा को दिया सफलता का श्रेय

सहारनपुर : आइएससीई 10वीं की परीक्षा में जिले में टॉपर रही कनिका वशिष्ठ ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।

ब्रजेश नगर निवासी राजीव कुमार-रंजना वशिष्ठ की मेधावी पुत्री कनिका को अपनी सफलता का पूरा भरोसा था। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की और समय समय पर बड़ों का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मम्मी-पापा ने उसकी सफलता के लिए उसका पूरा साथ दिया। कनिका का कहना है कि कंप्यूटर उसका पसंदीदा विषय है, इसमें 99 अंक प्राप्त किए हैं। एक अंक से चूक जाने का भी कनिका को मलाल है। कनिका ने अपने बड़े भाई दीपांशु की तरह इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करने का सपना देखा है।

पलक मित्तल ने इन्फेन्ट जीसस स्कूल से 91.8 प्रतिशत अंक लेकर जोरदार सफलता हासिल की। 10वीं की छात्रा पलक का कहना है कि उसे अपनी सफलता पर पूरा यकीन था।

सहारनपुर पब्लिक स्कूल के अभिषेक पंवार ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।

लड़कियों को पीछे छोड़ लड़कों ने मारी बाजी

सहारनपुर : आइएससीई 10वीं व आइएससी 12वीं के नतीजों ने एक बार फिर लड़को की श्रेष्ठता को साबित कर दिया। 12वीं में टॉप थ्री में से पहले दो स्थानों पर लड़कों ने बाजी मारी। 10वीं में भी टॉप थ्री में एक ही लड़की स्थान बना सकी। ओवर आल टॉपर मे भी लड़कों ने ही बाजी मारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.