'धार्मिक शिक्षण संस्थाओं में आतंकवाद के अड्डे'
देवबंद (सहारनपुर) : सहारनपुर से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को बजरंग दल और भाजपा नेता की प
देवबंद (सहारनपुर) : सहारनपुर से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को बजरंग दल और भाजपा नेता की प्रेस कान्फ्रेंस को लेकर गहमागहमी रही। बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी ने कहा कि यूपी सरकार के शासन में आतंकवादियों के हौंसले बुलंद हैं। देवबंद से हुई आतंकी की गिरफ्तारी इसका सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। इससे पहले प्रेस कान्फ्रेंस की घोषणा के बाद भाजपा नेता चौ. विरेंद्र ¨सह के नहीं पहुंचने से अफरातफरी मची रही। ¨हदू संगठनों ने आरोप लगाया कि देवबंद की सीमा में घुसते ही पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लेकर नजरबंद कर लिया और उनका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ करवा दिया। देवबंद पुलिस ने चौ. विरेंद्र गुर्जर को हिरासत में लेने से इन्कार किया है।
भाजपा नेता के नहीं पहुंचने पर डाक बंगले पर बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक शिक्षण संस्थाओं की आड़ में आतंकवाद के अड्डे चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद आतंकियों के लिए शरणस्थली बन चुका है। मदरसों को मिलने वाले विदेशी फंड की भी सरकार को जांच करनी चाहिए। राष्ट्रवादी महासभा के अध्यक्ष वरिष्ठ गुर्जर ने कहा कि देवबंद से हुई आतंकी शाकिर की गिरफ्तारी देश के लिए बड़ा खतरा है। कुलदीप सैनी, अक्षय धीमान, डा. अमित चौधरी, विकास अंबहेटा, मनोज ¨सघल, रामकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।