अखंड सांई चरित पाठ का श्रद्धालुओं ने किया गान
सहारनपुर : श्री सांई सेवा परिवार की ओर से अखंड सांई चरित्र पाठ में भक्तों ने सांई का गुणगान किया। आर
सहारनपुर : श्री सांई सेवा परिवार की ओर से अखंड सांई चरित्र पाठ में भक्तों ने सांई का गुणगान किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
लेबर कालोनी में अखंड सांई चरित्र पाठ का शुभारंभ संयोजक नीरज रोहिता, भारती रोहिला व चिरायु रोहिला द्वारा किया गया। भक्तों ने पाठ का मनन व श्रवण किया। पाठ के पूरा होने पर बाबा की धूम आरती-जयमाला अनिता शर्मा द्वारा की गई। बाद में सांई भोग का वितरण किया गया। आयोजन में संगीता रोहिला, धीरज अरोड़ा, पुनीता गौतम, बिजेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा, सुनील मोगा, राकेश सेठी, सतीश शर्मा, रमेश, वामन कुमार, सौरभ शर्मा, धीरज रोहिला, सरदार सरनदीप, चंदन, सचिन, अनूप, सोनू ठाकुर व गोलू रहे।
जीवन का मूल मार्ग ही भागवत धर्म : स्वामी कालेन्द्रानंद
सहारनपुर : स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि माया एवं ब्रह्म के आधार का अंतर करना ही जीवन का सार है। जीवन का मूलमार्ग ही भागवत धर्म है। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा करते हुए महाराज श्री ने कहा कि जीव जगत के प्रपंच में श्री हरि के भाव एवं प्रभाव को भूलकर माया में उलझा रहता है। जो जीव माया व प्रपंच से बचकर हरि की शरणागति करता है, वही सदाचारी एवं सद्पुरुष है। इससे पूर्व मुख्य यज्ञमान सुरेन्द्र शर्मा व रमेश शांडिल्य ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन एवं राजकुमार धीमान ने व्यास जी का तिलक किया। अरुण स्वामी, राजेन्द्र धीमान, राकेश चौहान, धर्मप्रकाश गुप्ता, रवि धीमान, किरण, वर्षा, बबली, विभा, राजबाला, नीता, गीता व मोहिनी रहे।