बच्चों ने खेलों में दिखाए प्रतिभा के जौहर
देवबंद : नोबेल इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं म
देवबंद : नोबेल इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए प्रतिभा दिखाई।
सहारनपुर रोड स्थित स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स डे में बच्चों ने कबड्डी, फुटबाल, कराटे, वॉलीबाल व कैरम आदि खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी में खुशी, इशिका, अंशिका, वंशिका, रिया, दीपांशी, विजय लक्ष्मी व आयुषी आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। फुटबाल में वैभव, सागर व अनिक ने शानदार प्रदर्शन किया तथा कराटे में आयुषी ने यलो बेल्ट प्राप्त की। इसके अलावा गगन आर्या, आराध्या, दिव्या, अनमोल, यश, वैष्णवी, अब्दुल्ला व अरीब ने भी विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। एकेडमी की प्रधानाचार्य नीना त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।