सच्चाई के मार्ग पर चलकर जीवन को सुखी बनाएं : मोल्हू
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू ने कहा कि मानव
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू ने कहा कि मानव जीवन में मनुष्य सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं, क्योंकि नर सेवा को ही सच्ची सेवा बताया गया है।
इकराम मोहल्ले में रविदास मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची सेवा है, जिसमें सभी बढ़-चढ़कर भाग लें। बसपा जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन चौधरी, जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और सामाजिक बुराइयों का त्याग कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में गुरु अर्जुन दास व गुरु सूरज दास ने प्रवचन करते हुए कहा कि हमें मनुष्य का जीवन अच्छा कार्य करने को मिला है। हम आज यदि समाज के लिए अच्छा कर रहे हैं तो कल हमारे लिए भी अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य झूठ को त्याग कर सच्चाई के रास्ते पर चले। कार्यक्रम में विनोद ड़ाबरे जागरण पार्टी ने पूरी रात भक्ति गुणगान किया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि ग्रुप व संत शिरोमणि गुरु रविदास युवा संगठन के अध्यक्ष रोहित बर्मन, राहुल, पंकज, पप्पू, अमित, सोनू ठाकुर, मेहू, शुभम, भागमल मिस्त्री, राजेन्द्र कुमार व पाल्ला आदि लोगों का सहयोग रहा।