केक काट किया सामूहिक स्नेह भोज
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम में बताया गया कि मन की दिशा किस प्रकार परिवर्तन करें। स्नेह मिलन में केक काटकर सामूहिक स्नेह भोज किया गया।
दिल्ली मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ इंचार्ज ब्रह्म कुमारी संतोष बहन ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि राजयोग एक आध्यात्मिक विज्ञान है। विज्ञान का विद्यार्थी मन की एकाग्रता, बुद्धि की तर्कशीलता और संस्कारों की दृढ़ता के आधार पर प्रकृति के तत्वों पर प्रयोग कर नई-नई चीजें ईजाद करता है। उन्होंने कहा कि हमेशा आत्मा को शुद्ध रखें। बहन कुमारी प्रीति ने कहा मन रूपी घोड़े की दिशा बदलने पर ही मन वश में होगा। कार्यक्रम में सफल जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बाद में स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान अध्यापक मा. बाबूराम शर्मा, सुरेश, सुशील कुमार, नाथीराम, सेठपाल, जनक, मेघराज, गोपाल, गुलशन, जयपाल, ममता, रेशमा व सरिता आदि का सहयोग रहा।