संगीत सोम की पंचायत को लेकर प्रशासन का दम फूला
सहारनपुर : भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम आज रामपुर मनिहारान पहुंचने वाले हैं। छेड़छाड़ के बाद ¨ह
सहारनपुर : भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम आज रामपुर मनिहारान पहुंचने वाले हैं। छेड़छाड़ के बाद ¨हसा की आग में जले रामपुर मनिहारान में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भाजपा शुरु से ही लगा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सरधना विधायक एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने भी यहां का प्रोग्राम बना लिया है। यहां आकर छोटी सी पंचायत कर पाल परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। पुलिस प्रशासन का मानना है कि सहारनपुर, गाजियाबाद व मीरापुर में हुई ¨हसा के बाद जो माहौल बन रहा है, उसमे संगीत की सभा आग में घी का काम कर सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर प्रशासन हर मुमकिन कोशिश कर कार्यक्रम को रद्द करवाने के जुगाड़ में लगा है। एडीजी भी यहां पहुंच रहे हैं।