बिजली न आने से गहरा रहा सिंचाई का संकट
सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 14 घंटे दिए जाने की मांग करत
सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 14 घंटे दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
भाकियू की कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक के उपरांत डीएम को दिये ज्ञापन में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि देहात में एक हफ्ता दिन में तो एक हफ्ता रात को बिजली आती है। इसमें भी सप्लाई लगातार एक घंटे नहीं चल पाती। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से मोटर नहीं चल पाते। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए देहात में आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने किसान समाधान दिवस माह के तीसरे बुधवार को कराने की मांग की। कहा कि किसानों को अभी तक भी गेहूं की फसल का मुआवजा नहीं मिला है। गेहूं और आम का सर्वे कराकर सभी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने छुटमलपुर व मुजफ्फराबाद सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा मनमानी करने के आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने, सड़कों पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ की व्यवस्था दूसरे स्थानों पर करने की मांग की। किसानों ने कहा कि जनपद के गांवों में वृक्षारोपण के लिए पट्टों पर खेती की जाने की जांच कराकर भूमि में केवल वृक्षारोपण अनिवार्य किया जाए। जिलाध्यक्ष चरण सिंह, जिला महामंत्री अशोक चौधरी, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, मेवाराम, स. मनमोहन सिंह, नरेश स्वामी, जगपाल सिंह, कालूराम प्रधान, सीखचंद आर्य, घनश्याम राणा, मनोज, सोनू, प्रदीप रहे।