कानून-व्यवस्था खराब होने से प्रदेश में हाहाकार : मोल्हू
सहारनपुर : बसपा विधायक रवीन्द्र मोल्हू ने कहा कि उप्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित
सहारनपुर : बसपा विधायक रवीन्द्र मोल्हू ने कहा कि उप्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हो चुकी है, इसी कारण प्रदेश में हाहाकार मचा है।
रवीन्द्र मोल्हू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो अपने को किसान हितैषी बताते हैं, लेकिन हैं इसके विपरीत। गन्ने का उचित मूल्य आज तक किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसान परेशान हैं, जबकि बसपा सरकार में गन्ने के भाव पूर्व की सरकारों से दोगुना दिए गए थे तथा भुगतान समय से कराया गया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रत्येक व्यक्ति अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गुंडे-बदमाश खुले घूम रहे है, जबकि निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है। विकास कितना हो रहा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 21 करोड़ की लागत से बना रामपुर बिजलीघर आज तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से का आह्वान किया कि घबराएं नहीं, 2017 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। नरेश गौतम, नवीन चौधरी, लोधी कुमार, कल्याण सिंह, कुलदीप, जनेश्वर प्रसाद व एस. आलम ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाने की जरूरत है। युवाओं को शीघ्र ही 50 प्रतिशत पदों से नवाजा जाएगा। इस दौरान सुखराम भास्कर, नरेश कुमार, चौ. यशवीर सिंह, विजयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रेम सिंह, मुकेश शर्मा, राजपाल वाल्मीकि व सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।