होली मिलन में बरसे भाईचारा के रंग
सड़क दूधली (सहारनपुर) : पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त युवा उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम क
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 11:01 PM (IST)
सड़क दूधली (सहारनपुर) : पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त युवा उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देशपाल चौधरी ने कहा कि होली सुख शांति व सौहार्द का पर्व है। सभी को होली सौहार्दपूर्वक वातावरण में मनाना चाहिए।
माहीपुरा तिराहा पर आयोजित हुए कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कुलबीर सिंह राणा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह सुख-दुख में हमेशा उनके साथ हैं। व्यापार मंडल के प्रांत संगठन मंत्री हरीश मलिक, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, गगन जैन, घनश्याम गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, दिव्यलोक त्यागी, कल्लू सलमानी, गौरम कुमार, कमर आलम, नितीष सुखीजा व शिवम कौशल आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें