Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर बढ़ा, सैंकड़ों बीघा फसल तबाह

गंगोह (सहारनपुर) : पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई किसानों की

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 10:42 PM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ा, सैंकड़ों बीघा फसल तबाह

गंगोह (सहारनपुर) : पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई किसानों की प्लेज व गेंहू की फसल पानी की भेंट चढ़ गई। पानी बढ़ने से यमुना किनारे बसे अन्य ग्रामीणों को भी नुकसान का डर सताने लगा है।

loksabha election banner

पिछले तीन दिन से क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा क्षेत्र के किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार तड़के यमुना का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यमुना किनारे बसे हलवाना, नाई मजरा, हुसैनपुर, बल्ला मजरा, नागल राजपूत, तातारपुर खुर्द, सैराजपुर, दौलतपुर, कुंडा कला, नया कुंडा व आदि गांवों की सैकडों बीघा प्लेज तबाह हो गई। प्लेज के अलावा तैयार खड़ी गेंहू व गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे बसे अन्य किसानों को भी अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.