बालाजी की शोभायात्रा निकाली
सहारनपुर : बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के सातवें वार्षिकोत्सव पर नगर में बालाजी की शोभाय
सहारनपुर : बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के सातवें वार्षिकोत्सव पर नगर में बालाजी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसी श्रंखला में रविवार को पेपर मिल रोड पर शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी धाम के संस्थापक श्री अतुल जोशी जी महाराज ने बालाजी महाराज के स्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। शोभायात्रा गुरुगद्दी श्री कृष्ण कृप्या कुंज से प्रारंभ होकर हिम्मत नगर, विनय विहार, उत्तम नगर, न्यू कपिल विहार, ब्रह्मपुरी व राजविहार होते हुए न्यू राजविहार पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। देवेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक त्यागी, कमल प्रकाश, सुधीर त्यागी, ग्रीस तलवार, सुनील विजय, रोहित वशिष्ठ, अनिल गुप्ता, उमेश वर्मा, सचिन गुप्ता, तपेश्वर, गोविंद, प्रमोद माहेश्वरी, संजय गुप्ता, सुभाष विजय, अश्वनी, गुलाटी व अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।