Move to Jagran APP

गंदे नाले में तब्दील हो गई रसूलपुर की गलियां

सहारनपुर: नगर निगम की उपेक्षा के चलते रसूल पुर की बड़ी आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। हालात यह

By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 09:58 PM (IST)
गंदे नाले में तब्दील हो गई रसूलपुर की गलियां

सहारनपुर: नगर निगम की उपेक्षा के चलते रसूल पुर की बड़ी आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। हालात यह है कि गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां की गलियां गंदे नाले में तब्दील हो गई है।

loksabha election banner

रसूलपुर को पांच वर्ष पूर्व नगर निगम में शामिल किया गया था, तभी से यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। 25 हजार से अधिक की आबादी वाले इस क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था तक नगर निगम नहीं कर पाया है। बसपा शासन के दौरान तात्कालिक विधायक द्वारा क्षेत्र में नाले का निर्माण कराया गया था लेकिन नाले की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र में बिन बारिश ही जलभराव की स्थिति है। यहीं नहीं क्षेत्र की कुंवर पैलेस वाली गली, के अलावा दानिश कालोनी व रमजानपुरा में गलियां गंदगी व गंदे पानी से भरी पड़ी है तथा लोगों को नमाज के लिे भी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा रहने से रोजाना ही हादसे हो रहे है तथा आवागमन मुश्किल हो गया है। यहीं नहीं इन क्षेत्रों में कूड़े के अंबार लगे है तथा सफाई के नाम पर मात्र खानापूरी होती रही है। निगम ने यहां सफाई आदि की व्यवस्था की हुई है लेकिन कर्मचारी कहां काम करते है इसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है. हद तो यह है कि निगम अधिकारियों से अनेक बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुधार नहीं कराया जा रहा है तथा लोग दिक्कतें झेल जिंदगी बसर करने को मजबूर है।

बीमारियां फैलने की आशंका से भयभीत

क्षेत्र की प्रमुख गलियों में गंदा पानी भरा रहने से लोग बीमारियां फैलने की आशंका से भयभीत है। गत वर्ष भी क्षेत्र में गंदगी के कारण बीमारी फैली थी तथा दर्जनों लोग बुखार, उल्टी व दस्त आदि का शिकार हो महीनों अस्पताल में इलाज कराते रहे थे।

उपेक्षा कर रहा निगम : बिलाल

गांव रसूलपुर के पूर्व प्रधान मौ. बिलाल का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के बारे में निगम अधिकारियों को अनेक बार अवगत कराया, कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वयं मिले लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो निगम अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवर सैन से संपर्क करने पर नहीं हो पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.