Move to Jagran APP

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा'

सहारनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाअभियान के तहत नगर में अनेक स्थानों पर सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 12:11 AM (IST)
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा'

सहारनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाअभियान के तहत नगर में अनेक स्थानों पर सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व देवबंद देहात मंडल के प्रवासी चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जबरदस्त उत्साह है। मंडल प्रवासी कृष्ण कुमार पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता की बूथवार जानकारी ली। नगराध्यक्ष विपिन भारतीय, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. प्रमोद तेजयान व महिला मोर्चा की शुभलेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

loksabha election banner

उधर, भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के पश्चिमी उप्र प्रभारी डा. लोकेश वत्स के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान में सदस्यता अभियान चलाया। डा. लोकेश वत्स ने कहा कि पूरा देश भाजपामय बना हुआ है। जनहित नीतियों के कारण जनता तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रही है। उन्होंने घर घर जाकर सदस्य बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने सशक्त भाजपा सशक्त भारत के नारे लगाए। अखिलेश शर्मा, विजेंद्र कुमार, दीपांशु कश्यप, सुनील कश्यप, सोनू कुमार, नितिन कश्यप, रविंद्र कश्यप एड., मामचंद शर्मा व सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.