ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कई छात्र व शिक्षक जाएंगे दक्षिण अफ्रीका
सहारनपुर : दक्षिण अफ्रीका में 6 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित हो रहे समर स्कूल का संयोजक बनने का गौरव ज
सहारनपुर : दक्षिण अफ्रीका में 6 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित हो रहे समर स्कूल का संयोजक बनने का गौरव जनपद की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुआ है। इस बार समर स्कूल का शीर्षक 'बहुलतावाद, विकास और सामाजिक परिवर्तन' है, जो साउथ अफ्रीका के ब्लोएमफोर्टिन शहर में आयोजित किया जा रहा है।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति सीथारमय काकाराला ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमनिस्टिक स्टडीज (द नीदरलैंड) है और ग्लोकल यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त अन्य सह आयोजक यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्री स्टेट (दक्षिण अफ्रीका) ग्लोबल सेंटर ऑफ प्लूरालिस्म (क नाडा) और हिवोस (द नीदरलैंड) हैं। इस समर स्कूल में द नीदरलैंड, कनाडा, इंडोनेशिया, युगांडा, केन्या, भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के कई अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी शामिल होंगे। समर स्कूल का मुख्य उद्देश्य समस्त देशों से आमंत्रित अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्रों को सामाजिक परिवर्तन और बहुलतावादी विकास के सिद्धांतों और व्यवहार से अवगत कराना और एक परिवर्तनगामी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करना है। इस लक्ष्य के तहत कई वर्कशॉप, वृत्तचित्र प्रदर्शन एवं व्याख्यानों का आयोजन भी किया जाएगा। समर स्कूल के समापन से पहले समस्त सहभागियों को दक्षिण अफ्रीका के कुछ विशेष स्थानों का दौरा कराया जाएगा ताकि वह दक्षिण अफ्रीका के समाज को करीब से देख और समझ सकें। कुलपति श्रीकाकाराला के अनुसार इस विशेष अवसर के साथ ग्लोकल विश्वविद्यालय ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय छलांग लगाई है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी से कई अध्यापक और विद्यार्थियों को दक्षिण अफ्रीका भेजा जा रहा है ताकि उनको ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके। इतने सारे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ ग्लोकल यूनिवर्सिटी का नाम जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।