समस्याओं के निवारण को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
सहारनपुर : उप्र व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं के निस्
सहारनपुर : उप्र व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
व्यापारी उद्योग बंधु के प्रदेश अध्यक्ष मो. शाहिद अंसारी व महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने नगर की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि शहर में अनेक चिकित्सक बिना डिग्री के लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरटीओ विभाग में दलालों का बोलबाला है तथा सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। दुकानों के आगे कूड़े के ढेर होना आम बात हो गई है। टेंपों चालकों ने पूरे शहर में अतिक्रमण कर जाम की समस्या खड़ी कर रखी है, जिस कारण आम जनता परेशान है। शहर में मिलावटी मिठाइयों का धंधा भी पूरे जोरों पर है। भू-माफिया लोगों की जमीनों पर कब्जे कर अवैध कालोनियां काट रहे हैं। गो-हत्या आज पूरे जनपद की समस्या बन गई है, जो कभी भी कोई बड़ा बवाल करा सकती है।
इस मौके पर राजेश गुलाटी, अमित शर्मा, अजय बतरा, अमित माहेश्वरी, अमित गुप्ता, नाथीराम पठेडिया, प्रवेज खान, इरशाद कुरैशी, संदीप पुंडीर, पीयूष जैन, रिजवान राक्सी, शादाब खान, अंकित जाटव व अजीम अहमद आदि रहे।