वंश का और एक अपहर्ता गिरफ्तार
सहारनपुर : जंधेहड़ा शमशपुर गांव से फिरौती के लिए बालक वंश को अगवा करने के मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी
सहारनपुर : जंधेहड़ा शमशपुर गांव से फिरौती के लिए बालक वंश को अगवा करने के मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अपहरण में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व मोबाइल फोन बरामद किया है।
जंधेहड़ा शमसपुर गांव में कीर्तन पाल उर्फ योगेश का परिवार 15 साल से किराए के मकान में रहता है। कीर्तन पास यूनिटेक मशीनरी लिमिटेड की कैंटीन में सुपरवाइजर है। उसकी दो पुत्री हैं, जबकि एकमात्र पुत्र आठ वर्षीय वंश गांव के ही श्रीहरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। बीते 21 नवंबर को फिरौती के लिए वंश का अपहरण कर लिया गया था, जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस ने तीन अपहर्ताओं छिदबना गांव के सोनू उर्फ सावन पुत्र मेघराज, अमित उर्फ कल्लू पुत्र यशपाल व पंकज पुत्र धीर सिंह को हाजी यूनुस के गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया था। तीनों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने चौथे अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर बिजेन्द्र भड़ाना ने बताया कि अपहरण के मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड मोनू कुमार पुत्र ब्रह्म पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जो रामपुर थानान्तर्गत छिदबना गांव का रहने वाला है। उसके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोनू ने बताया कि उसने वंश को इसी बाइक से स्कूल से आते समय फिरौती के लिए अगवा किया था।
वंश को दी थी नींद की चार गोली
मोनू ने बताया कि उसने अगवा वंश को नींद की तीन गोलियां पानी में घोलकर दी थी ताकि वह शोर न मचा सके। वह अगले दिन तक बेसुध रहा था।
गांव का भेदी था अपहर्ताओं का मददगार
मोनू ने बताया कि वंश के अपहरण में जंधेहड़ा गांव के एक व्यक्ति से उसे सारी जानकारी मिली और उसी ने स्कूल से आते समय वंश की पहचान कराई व बाइक पर बैठाया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बिजेन्द्र भड़ाना ने बताया कि साजिश में शामिल व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।