Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

सहारनपुर : दीपावली पर्व क्षेत्र में परंपरागत तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमावस्या के दिन लोग अप

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:28 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

सहारनपुर : दीपावली पर्व क्षेत्र में परंपरागत तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमावस्या के दिन लोग अपने खेतों पर बने देवस्थानों व पूर्वजों की समाधियों पर हवन और पूजन के साथ भंडारों का आयोजन किया। पठौड़ी बक्काल की सती समाधि पर इस गांव के अलावा बेरी तगा समेत सुधीर भगत,नारायणसिंह, देवीदयाल, ब्रह्मपाल, सीताराम,धर्मपालसिंह आदि ने पूजा अर्चना की और भंडारा दिया। इसके अलावा पहाड़पुर, सरसीना व अंबोली आदि गांवों में भी देवस्थानों की पूजा-अर्चना की गई। अमावस्या की इस पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से अपने निजी वाहनों में भरकर आए थे। रात में दीपावली की विशेष पूजा की गई। दीपावली की रात में आसमान और धरती रंगीन बने रहे। खासकर बच्चों में पटाखों को लेकर विशेष क्रेज था। गांवों में मकान शहरों की तरह दुल्हन की तरह सजे थे। मकानों पर पड़ी रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक्स लड़ियां आकर्षण का केन्द्र बनी थी। शाम होते ही आसमान आतिशबाजी से रंगीन हो गया।

loksabha election banner

बड़गाव : दीपावली पर्व क्षेत्र मे धूम धाम एवं शान्तिपूर्ण तरीके के साथ मनाया गया। इस पर्व का बच्चों जमकर लुप्त उठाया वहीं अपने अपने घरों मे बड़े बुजुगरें ने दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इस मौके पर बाजारों मे भी खासी भीड़ देखने को मिली।

रामपुर मनिहारान : कस्बे व क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व पर देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गयी। दीपावली पर्व पर सुबह से एक दूसरे को मिठाई देकर त्यौहार की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया था जगह-जगह लोगों ने मकानों व दुकानों को इलैक्ट्रानिक रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया देर शाम को विधि विधान के साथ लक्ष्मी पूजन किया गया। देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गयी। दीपावली पर्व पर प्रधान सगंठन जिला अध्यक्ष संजय राठी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रविश चन्द जैन गुड्डू, रमेश घसौती, सपा नेता आदेश गुप्ता, हिन्दू मुस्लिम एकता शांति समिति के अध्यक्ष चौ नक्षत्र पंवार के निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एडवोकेट संजय शर्मा, अरुण जैन, राजकुमार गोयल, सतीश सचदेवा व शंशाक जैन आदि काफी लोग मौजूद रहे।

सरसावा : इस बार भी कस्बे व देहात इलाकों मे दीपावली व गोवर्धन पर्व अपार श्रद्धा भारी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात के समय रंगबिरंगी विद्युत बल्ब की रोशनी से जगमगाते मकानों की छटा देखते बन रही थी इस मौके पर लक्ष्मी की पूजा कर रात को जम कर पटाखों के छुड़ाने का आनंद लिया गया गोवर्धन पूजा कर इस बार भी गौ शाला मे अन्न कूट भंडारे कर आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्य क्रम के आयोजक शशिरमन कौशिक, अशोक माहेश्वरी, सुनील भारद्वाज, सोम प्रकाश, अजय जैन, अनिल कश्यप व किशोरी लाल सुखीजा आदि उपस्थित रहे।

महंगी : दीपावली के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र में भी जमकर आतिशबाजी हुई, जिसमें लोगों ने खूब आंनद उठाया। दीपावली पर पटाखों की भरमार रही देर रात तक आसमान में रोशनी का नजारा देखा गया। बच्चे बड़ों सभी लोगों ने पटाखे छुड़ा कर दीवाली मनाई। ग्रामीण क्षेत्र में कही पर भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नही है।

तीतरों : दीपावली पर्व क्षेत्र में बड़ी उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के अलावा इस बार देहात क्षेत्र में युवाओं व बच्चो ने पटाखे छोड़कर त्योहार का भरपूर आनन्द ¶िया। रात्रि को घरों में श्री लक्ष्मी पूजन कर सुख समृद्घि की कामना की गयी। पर्व पर क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना के समाचार नही मिले है।

नकुड़: प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रूप से मनाया गया। लगातार बिजली आपूर्ति से त्योहार में चार चांद लग गये । दीपावली के त्यौहार पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, बिजली की निर्बाध आपूर्ति के चलते चहुं और रिमझिम चमक रही लड़ियों से वातावरण खुशनुमा हो उठा था। अमावस पर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों नें अपने पितरों को याद किया तथा उनकी पूजा की,जबकि शाम होते ही लोगों नें जमकर आतिशबाजी की। उधर शुक्रवार की शाम गोवर्धन का पर्व भी पारंपरिक तरीके से मनाया गया।

इस्लामनगर : क्षेत्र के गावों में दीपावली का त्यौहार रीतिरिवाज से मनाया गया। मंदिरों,प्रतिष्ठानों,भवनों पर धन की वर्षा महालक्ष्मी व गणेश भगवान का पूजन किया गया। सुबह से ही लोगों ने जमकर बर्तन,ज्वैलरी कपड़ा,खील,बतासे की खरीददारी की और बच्चों ने आतिशबाजी छुड़ाकर त्यौहार का खूब आनंद उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.