दीपावली पर्व पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
सहारनपुर : दीपावली पर्व के अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पा
सहारनपुर : दीपावली पर्व के अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में चालीसा पाठ का शुभारंभ श्रीबालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी जी महाराज ने हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। चालीसा पाठ के बाद श्री भैरवजी महाराज व श्री प्रेतराज सरकार को चांदी का चोला चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं को दीपावली के महत्व को बताते हुए अतुल जोशी जी महाराज ने कहा कि दीपावली आत्मिक, अध्यात्मिक व वैचारिक उन्नति का पर्व है। जिस प्रकार दीपक के जलने से उस स्थान पर फैले अंधेरे का नाश होता है। उसी प्रकार अध्यात्मिक उन्नति से हमारे विकारों व कुरीतियों का विनाश होता है। प्रमोद महेश्वरी, उमेश वर्मा, डा. हरदेव सैनी, संजय जैन, अरविंद जैन, देवेंद्र बंसल, प्रहलाद, विवेक, अमित गुप्ता व गजेंद्र आदि मौजूद रहे।