अपर आयुक्त ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण
सहारनपुर : सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त अशोक कुमार ने सोमवार को देवबंद पहुंचकर सरकारी कार्यालयों का व
सहारनपुर : सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त अशोक कुमार ने सोमवार को देवबंद पहुंचकर सरकारी कार्यालयों का वार्षिक मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने तहसील में संग्रह कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष, खतौनी बनाना और नजारत कक्ष का नियामानुसार वार्षिक मुआयना किया। जहां सबकुछ सही पाया गया। इसके उपरांत वे उपजिलाधिकारी कार्यालय और नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने बारीकी से रिकार्डो की जांच करते हुए उस पर संतुष्टि व्यक्त की। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार राकेश कुमार समेत तहसील के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।