हरियाणा व महाराष्ट्र में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सहारनपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली भाजपा को भारी जीत से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
सहारनपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली भाजपा को भारी जीत से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी के नेताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। प्रीत विहार कालोनी में आयोजित भाजपाइयों की बैठक में उक्त राज्यों में भाजपा को मिले जनता के भारी समर्थन से मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस मौके पर दीपक शर्मा, राज किशोर, डा. पवन संवई आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के आबकारी रोड पर भाजपा नगर कार्यालय में भी हरियाणा और महाराष्ट्र जीत पर भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र जीत के बाद अब यूपी, उत्तराखंड में भी भाजपा परचम लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा समेत अन्य राजनैतिक दल धर्म निरपेक्षता की आड़ में देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं। जिसे भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर संजीव जैन, जिला महामंत्री डा. महेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष विपिन भारतीय, राकेश गांगुली, सुधा सैनी, मुनेश त्यागी, पंकज जौहरी आदि मौजूद रहे।