परिजनों ने कराया प्रेमी युगल का निकाह
सहारनपुर : मंगेतर के साथ घर से गई लड़की को बरामद कर दोनों पक्षों की राजी के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े
सहारनपुर : मंगेतर के साथ घर से गई लड़की को बरामद कर दोनों पक्षों की राजी के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को परिजनों को सौंप दिया।
सिरसली खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की मंगनी चिलकाना के फिरोजपुर में असलम के साथ की थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया। मामला बिगड़ता देख लड़की मौका पाकर तीन दिन पहले असलम के साथ उसके घर चली गई। लड़की के परिजनों ने बीती रात पुलिस को बताया कि उनकी लड़की को फिरोजपुर निवासी असलम बहला फुसलाकर ले गया है। रात में ही पुलिस असलम के घर से दोनों को थाने ले आई और दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा और अपना निकाह तय होने की बात भी पुलिस को बताई। मामला एक ही समाज का होने के कारण दोनों पक्षों के लोग इस निकाह के लिए राजी हो गए और लड़की पक्ष ने पुलिस को लिखकर दिया कि रीति रिवाज से दोनों का निकाह किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़का लड़की दानों ही बालिग हैं ओर परिवार के लोग भी शादी करने को राजी हो गये हैं इस लिए दोनों परिवारों को दे दिये गये हैं।