Move to Jagran APP

कुख्यात सुशील की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी चुनौती

By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 10:47 PM (IST)
कुख्यात सुशील की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी चुनौती

देवबंद,(सहारनपुर) : उत्तराखंड और देवबंद क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात सुशील कुमार की गिरफ्तारी पुलिस महकमे के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि देवबंद पुलिस के अलावा अब उत्तराखंड पुलिस टीम सुशील की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

loksabha election banner

लंबे समय से देवबंद और उत्तराखंड क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले सुशील गिरोह के तीन सदस्यों को दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब देवबंद पुलिस कौरवां निवासी सुशील की गिरफ्तारी को चुनौती मानकर चल रही है। इतना ही नहीं देवबंद पुलिस के अलावा उत्तराखंड प्रदेश के थाना झबरेड़ा, मंगलौर, भगवानपुर थानों की पुलिस ने भी देवबंद क्षेत्र में सुशील की गिरफ्तारी को लेकर डेरा डाल रखा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुशील गिरोह ने उत्तराखंड में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देकर वहां की पुलिस की नींद उड़ा दी थी। जिस कारण से कई थानों की पुलिस उसके पीछे लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की एक टीम कुख्यात सुशील से संबंध रखने और उसे संरक्षण देने वाले लोगों की कुंडली भी खंगालने में लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें लगातार सुशील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

.. तो लिंक नहर पर करता है लूटपाट

देवबंद : पुलिस के मुताबिक सुशील गैंग लिंक नहर, सुनसान पड़े रास्तों पर आ रहे बाइक सवार लोगों को अपना निशाना बनाता था। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने में वह काली रंग की पल्सर का इस्तेमाल करते है। इतना ही नहीं उसे पल्सर बाइक चलाने में महारथ भी हासिल है। जिसके दम पर ही वह बड़ी बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.