पुलिस पर फाय¨रग, बदमाश पकड़ा
रामपुर : पुलिस पार्टी पर फाय¨रग कर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। उससे तमंचा बरामद हुआ है। एसओ पटवाई आशी
रामपुर : पुलिस पार्टी पर फाय¨रग कर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। उससे तमंचा बरामद हुआ है। एसओ पटवाई आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मिलक के ग्राम रेवड़ी कला का फिरोज पुत्र गामा बदमाश है। वह शनिवार रात पीपली की मढ़ैया गांव के पास जा रहा था। वहां गश्त के दौरान जा रही पुलिस ने रोका तो उसने तमंचे से गोली चला दी। उसे दौड़ाकर दबोच लिया। जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
रामपुर : युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ज्वालानगर की है। मुहल्ला घेर कटेबाज खां के एक युवक के साथ उसका रिश्ता तय हो गया। आरोप है कि दोनों मिलने लगे। युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवती गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक को भी नामजद किया गया है।
भास्कर ¨सह