Move to Jagran APP

सशक्त समिति के सदस्य बने कपिल

रामपुर : भाजपा नेता कपिल आर्य को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की क्षेत्रीय सशक

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 10:09 PM (IST)
सशक्त समिति के सदस्य बने कपिल
सशक्त समिति के सदस्य बने कपिल

रामपुर : भाजपा नेता कपिल आर्य को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की क्षेत्रीय सशक्त समिति का सदस्य बनाया गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें प्राधिकार पत्र सौंपा। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

loksabha election banner

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय सशक्त समिति का पुनर्गठन किया गया है। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की इस समिति में रामपुर के भाजपा नेता कपिल आर्य को भी अशासकीय सदस्य बनाया गया है। रविवार को पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल आर्य दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु राज्यमंत्री अनिल दबे ने उन्हें प्राधिकार पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना का राजपत्र 16 फरवरी को जारी हुआ। यह समिति सरकार के हित को देखते हुए वन संरक्षण एवं वनभूमि के अपयोजन संबंधी प्रस्तावों पर निर्णय लेगी। बताया कि छह सदस्यीय इस समिति में तीन शासकीय और तीन अशासकीय सदस्य होते हैं। शासकीय सदस्यों में तीनों राज्यों से दो दो अधिकारी शामिल होते हैं। उन्होंने समिति का सदस्य बनने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार जताया। साथ ही सरकार की उम्मीदों और अपेक्षाओं को पूरा करने का विश्वास दिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.