Move to Jagran APP

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार : मुनीश

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य गौशाला गए। यहां पर गायों को चारा

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:04 PM (IST)
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार : मुनीश
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार : मुनीश

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य गौशाला गए। यहां पर गायों को चारा खिलाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने गौसेवा का संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

महासभा के जिलाध्यक्ष मुनीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को नव सम्वत पर कोई न कोई संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों को गौसेवा एवं सुरक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसकी सेवा और सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक हिन्दू गाय को अपनी माता मानता है। सरकार को चाहिए कि वह गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे। पूरे देश में गौ वंश की हत्या करने पर मृत्युदंड का प्रावधान होना चाहिए। महामंत्री सौरभ पाठक ने कहा कि संगठन द्वारा गौसेवा एवं सुरक्षा को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने रोजाना गौसेवा करने को कहा। इस दौरान लोगों ने गौशाला में गाय की सेवा की। इस मौके पर अनिल वशिष्ठ, विकास पाण्डेय, संदीप कौशिक, सौरभ पाठक, अनुभव वशिष्ठ, सुधा शर्मा, मेधाकांत मिश्रा, संगीता मिश्रा, साक्षी मिश्रा, संगीता पाण्डेय, वासु पाण्डेय, अरविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.