भाजपा कार्यालय का उदघाटन
स्वार : बिलासपुर तिराहे पर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय का उदघाटन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के म
स्वार : बिलासपुर तिराहे पर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय का उदघाटन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने फीता काटकर किया। सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील की। कहा कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी। प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी ने कहा कि मैं आपकी हूं, आप मेरे हैं। आप मेरी शक्ति हैं, आप मुझे जिताएंगे तो आपके हाथ मजबूत होंगे। आपके क्षेत्र में विकास कार्य पूर्णरूप से कराए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष महेंद्र सैनी, लक्ष्मीकांत सैनी, जगदीश सरन गुप्ता, डॉक्टर कृष्णलाल चंद्रा, पंकज कुमार जोशी एडवोकेट, मुकुटलाल, भगवानदास सैनी, अतुल अरोरा, यशपाल, मोहन लाल, अवधेश शर्मा, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी का स्वागत
शाहबाद : भाजपा प्रत्याशी राजबाला के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नगर में भ्रमण कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कई गांवों का भी दौरा किया। इस मौके पर उमेश रस्तोगी, दिलीप लोधी, रामसेवक शर्मा, संजय चौधरी, मनोज, वेद प्रकाश चंद्रवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे।