Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने निकाली राहुल गांधी संदेश यात्रा

रामपुर: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अव

By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:52 PM (IST)
कांग्रेसियों ने निकाली राहुल गांधी संदेश यात्रा

रामपुर: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। कांग्रेसी सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू के नेतृत्व में नरखेड़ा पहुंचे और यहां से यात्रा शुरू की, जो मिर्जापुर, महुनागर, नूरपुर, अहमद नगर, माटखेड़ा, कुम्हरिया कलां, मिलक खानम और मीरापुर में घूमी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को आगे बढ़ाया है। राहुल गांधी संदेश यात्रा में हम लोग किसानों को कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। कहा कि जिस तरह सपा में घमासान चल रहा है वह सिर्फ कुर्सी के लिए हैं। सपा सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। सपा का राजनीति अंत हो चुका है। जनता सपा के बीज जाने से डर रही है। कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। लोग कांग्रेस पर भरोसा कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता, रईस अहमद, वासिक अली, जमील प्रधान, सतनाम ¨सह, अवतार ¨सह, मुश्ताक अली, मुजाहिद सेठ, मुजीब खां, जमील खां, आले हसन, मुख्तियार अहमद, कमाल पाशा, बाबू अली, नूर मुहम्मद, इकबाल हुसैन, हनीफ अहमद, शाकिर अली, नजाकत अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.