बसपा के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, जुलूस निकाला
रामपुर : बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में। इस नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी
रामपुर : बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में। इस नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाजपा के तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर बसपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बसपा सुप्रीमो मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधान मंडल दल नेता के पद से हटाने की मांग की है।
भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित निरीक्षण भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस जुलूस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती और विधान मंडल दल के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ जमकर नारे गूंजते रहे। इस बीच भाजपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट मदन ¨सह गब्र्याल को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि भाजपा हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करती है। महिलाओं की सुचिता एवं सुरक्षा के लिए ¨चतित रहती है, लेकिन यह खेद की बात है कि बसपा प्रमुख मायावती की शह पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर व प्रदेश सचिव मेवालाल व अन्य समर्थकों ने भाजपा नेता दयाशंकर की बहन, 12 वर्षीय बेटी के लिए सार्वजनिक रूप से अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी की। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि बहन, बेटी को पेश करो के नारे भी लगाए गए। जातिगत शत्रुता फैलाने का षड़यंत्र रचा गया। यह बसपा नेताओं की गंदी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधान मंडल दल नेता के पद से हटाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गंगवार, जिला प्रभारी भीष्म लाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, मिलक नगर पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, चमरौआ ब्लॉक प्रमुख पति एवं जिला महामंत्री हंसराज पप्पू, कपिल आर्य, राजीव मांगलिक, बल्देव औलख, नीलम गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, दिलीप अरोरा, लक्ष्मी सैनी, राजू शर्मा, शांतिलाल चौहान, पुनीत अग्रवाल, भागीरथ गंगवार, पातीराम लोधी, राजकुमार चौहान आदि उपस्थित रहे।