विशेष कुमार को मिली बाइक
रामपुर : आर्य वीर दल की लाला बंशीधर अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक प्रतियोगिता मे
रामपुर : आर्य वीर दल की लाला बंशीधर अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवक ने पहला स्थान पाया है। उसे इनाम में बाइक मिली। संस्था ने ढाई माह पूर्व पुस्तकें दी थीं। प्रतियोगिता से पुस्तक से संबंधित प्रश्न दिए गए थे। इसके परिणाम अलीगढ़ में विवेकानंद टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमेंट में घोषित किया गया। प्रथम स्थान क्षेत्र के कुंडेसरी निवासी विशेष कुमार को 150 में 150 अंक पाने पर दिया गया। इस उपलब्धि के लिए उसे इनाम में नई बाइक मिली। विशेष कुमार के परिवार में खुशी का माहौल है। पिता पप्पू ¨सह का कहना है कि उनके बेटे को पुस्तकें पढ़ने का शौक है जिसके चलते सफलता मिली। उधर आर्य वीर दल रामपुर के जिला संयोजक जीवन ¨सह आर्य ने बताया कि यह दल ऐसी प्रतियोगिताएं करता रहता है। प्रतियोगिता में 101 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेश चंद्र अग्रवाल, सांसद राजेश गौतम, अध्यक्ष पंकज कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।