किसानों की समस्याओं का हो समाधान
रामपुर: सरदार भगत ¨सह सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर ¨सह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधा
रामपुर: सरदार भगत ¨सह सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर ¨सह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। वह कार्यालय पर हुई बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी समस्याओं के चलते आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार भी किसानों से किए वादों से मुकर गई है। किसान अपनी फसल बर्बादी के बाद लगातार कर्ज में दबते जा रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनके कर्ज को जल्द से जल्द माफ करना होगा। कहा कि किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है एवं संस्थान इसके लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। इससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। बैठक में ममता कश्यप, जितेंद्र कश्यप, उपेंद्र शर्मा, रागिनी शर्मा, मोहित वर्मा, संजय यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।