Move to Jagran APP

आखिर कब निपटेगा हजियानी का कुआं विवाद

रालोद ने किया प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन जागरण संवाददाता, रामपुर : मुहल्ला थाना ह

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 08:24 PM (IST)
आखिर कब निपटेगा हजियानी का कुआं विवाद

रालोद ने किया प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रामपुर : मुहल्ला थाना हजियानी में कुआं प्रकरण अभी तक निपट नहीं सका है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुहल्ले में 24 घंटे पुलिस तैनात है। प्रशासन की इस सुस्ती से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रकरण का शीघ्र निपटारा किए जाने की मांग की। अपनी ओर से सुझाव भी दिया। रालोद जिलाध्यक्ष आसिम खां के साथ कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। गेट पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन इस विवाद को निपटाने में देरी कर रहा है। यह विवाद अभी एक मुहल्ले तक सीमित है। प्रशासन को चाहिए कि इस विवाद का ऐसा हल निकाला जाए, जिससे दोनों पक्षों का मान सम्मान बना रहे। शहर की गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे। उन्होंने मुसलमानों को सहनशील और सहिष्णु बताया। कहा कि यहां मदरसों पर बुलडोजर चले। डेढ़ सौ से पौने दो सौ साल पुरानी तीन मजार पर बुलडोजर चला और बुजुर्गों की कब्रों पर सड़कें बनवा दी गईं। इतना सब होने के बावजूद मुसलमानों ने कोई खास गुस्से का इजहार नहीं किया, लेकिन कुएं के छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया है। रालोद जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में कुआं विवाद निपटाने को सुझाव दिया है। कहा है कि चौकी में बने मंदिर परिसर में नया कुआं बनवा दिया जाए। मंदिर परिसर में होने से कुआं साफ रहेगा और उसका पानी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। पुराना कुआं जिस स्थान पर है, वहां आसपास गंदगी के अंबार लगे हैं। कुआं गंदगी से पट गया है। इस सुझाव पर दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर वार्ता कराई जा सकती है। आपसी सहमति से इस विवाद का निस्तारण किया जा सकता है। प्रदर्शन करने वालों में प्रियांशु शर्मा, गौरव जैन, अंशुल सक्सेना, मारूफ, फैजान, इरशाद अली, सूरज सैनी, मुकुल शर्मा, सुमित कश्यप, पंकज गुप्ता, मोहम्मद हनीफ, इमरान खां आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.