ग्राम पंचायत सदस्य के घर छह लाख की चोरी
जागरण संवाददाता, रामपुर : थाना शहजादनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के घर को चोरों ने निशाना बना
जागरण संवाददाता, रामपुर : थाना शहजादनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। पूरा परिवार आंगन में सोता रहा और चोर कूमल लगाकर कमरे से नकदी, जेवर समेत छह लाख का माल समेट ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी है। धमोरा गांव निवासी अमीर अहमद ग्राम पंचायत सदस्य हैं। वह गर्मी के चलते सोमवार रात में परिवार के साथ आंगन में सोए थे। रात किसी समय चोरों ने मकान के पीछे की दीवार से कूमल लगाया और कमरे में घुस गए। चोरों ने घर में रखा नकदी, जेवर आदि कीमती सामान समेट लिया। मंगलवार सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। पंचायत सदस्य के घर चोर की खबर गांव में फैल गई। घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर धमोरा चौकी पुलिस भी आ गई। ग्राम पंचायत सदस्य ने बताया कि चोर उनके घर से 70 हजार रुपये, पांच तौले सोने के जेवर, चार ¨क्वटल मैंथा तेल, पीतल और तांबे के बर्तन ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये है। पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है। सिविल लाइंस में कल एक पुलिस वाले के घर दो लाख की चोरी हुई थी, पुलिस अभी तक उन चोरों को भी नहीं पकड़ सकी है। चोरी की वारदातें बढ़ने सो लोगों में भय का माहौल बना है।