पूर्व मंत्री अख्तर अली का इंतकाल
रामपुर। पूर्व मंत्री अख्तर अली खां का गुरुवार को इंतकाल हो गया। वह शहर के मुहल्ला गुइया तालाब में रह
रामपुर। पूर्व मंत्री अख्तर अली खां का गुरुवार को इंतकाल हो गया। वह शहर के मुहल्ला गुइया तालाब में रहते थे और करीब 88 साल के थे। अख्तर अली खां पहले नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी रहे और बाद में दो बार पालिकाध्यक्ष भी रहे। पूर्व सांसद जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां की स्वतंत्र पार्टी से वर्ष 1967 में शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। तब जनपद की पांचों सीटों पर स्वतंत्र पार्टी के ही विधायक चुने गए थे। जब चौधरी चरण ¨सह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उनके मंत्रिमंडल में अख्तर अली खां को शामिल किया गया । बाद में सरकार से अरब और इजराइल को लेकर मतभेद हो गए थे। इससे नाराज होकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें फिर मंत्री बनाया गया। उनके चार बेटियां है। उन्होंने कई सालों तक वकालत भी की। अख्तर अली खां काफी रोज से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उनका इंतकाल हो गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि कई साल तक उन्होंने वकालत भी की थी। उनके इंतकाल से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
इंतकाल की खबर से उनके आवास पर शोक जताने के लिए लोगों का तांता लगा लग गया। लोगों ने आखिरी दीदार किया और खिराजे अकीदत पेश की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शोक जताया है। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, रमेश प्रभाकर, तारिक खां, महेन्द्र सक्सैना, अब्दुल शकील खां आदि शामिल रहे।