फोटो12 : विकास नगर में हुई मशीन से सफाई
रामपुर। होली के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मश
रामपुर। होली के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मशीन की मदद से जलभराव की समस्या दूर की। साथ ही अफसरों ने कर्मचारियों को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
पांच मार्च को होली का त्योहार है। लिहाजा, नगर पालिका की ओर से सफाई को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। हिन्दू बाहुल्य इलाकों को गंदगी मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को यह अभियान ज्वालानगर के विकास में चलाया गया। यहां जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है। नाला न होने की वजह से नालियों का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। लगातार तीन दिन बारिश होने की वजह से हालात और बदत्तर हो गए थे। लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई अफसरों से शिकायत भी की थी।
इस पर पालिका की टीम मशीनें लेकर विकास नगर पहुंच गई। यहां सेनेट्री इंस्पेक्टरों की देखरेख में सफाई कराई गई। गली में भरा हुआ पानी निकाला गया। नालियां भी साफ की गई। जगह जगह लगे गंदगी के ढेर साफ किए गए। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक एमएस राठौर ने बताया कि सफाई का यह सिलसिला जारी रहेगा। होली पर शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई कराई जाएगी। गलियों में चूना डलवाया जाएगा।