कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल के दाम बढ़ाने के विरोध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 11:07 PM (IST)
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल के दाम बढ़ाने के विरोध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को स्टेट बैंक चैराहे पर एकत्र हुए और तेल के दामों को लेकर चर्चा की। उनका कहना था कि भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन दाम बढ़ा जा रहे हैं। इस पर जनता खुद को ठगा से महसूस कर रही है। बाद में कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, सैय्यद आमिर मियां, अली अब्बास, अर्शी खां, सैयद अदील मियां, सैयद फैसल हसन, शिवा शर्मा, जब्बार खां, बब्बू खां, शैजी राहुल, नोमान खां, शाहबेज अंसारी आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें